देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,721 नए मामले सामने आए, 15 और की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,721 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलकार अबतक राज्य में कुल 2,13,365 लोग इस महमारी की चपेट में आ चुके हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 17 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,721 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलकार अबतक राज्य में कुल 2,13,365 लोग इस महमारी की चपेट में आ चुके हैं।

राज्य में मंगलवार को 137 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,358 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 15 लोगों की मौत गत 24 घंटे में हुई है।

यह भी पढ़े | Chapare Virus: लोगों के लिए बड़ी मुसीबत कोरोना के साथ-साथ अब मंडराने लगा ‘चापरे वायरस’ का खतरा, जानें क्या है इसके लक्षण.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया, ‘‘आज संक्रमण के 1,721 नए मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 199, दुर्ग से 123, राजनांदगांव से 105, बालोद से 63, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 30, धमतरी से 49, बलौदाबाजार से 56, महासमुंद से 31, गरियाबंद से सात, बिलासपुर से 102, रायगढ़ से 238, कोरबा से 171, जांजगीर-चांपा से 196, मुंगेली से 32, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से छह, सरगुजा से 50, कोरिया से 23, सूरजपुर से 23, बलरामपुर से नौ, जशपुर से 20, बस्तर से 17, कोंडागांव से 21, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 11, कांकेर से 27, नारायणपुर से तीन, बीजापुर से 21 तथा अन्य राज्य से 11 मरीज शामिल हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,13,365 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 1,92,181 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 18,561 मरीज उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | BRICS सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोरोना की चुनौती से साथ मिलकर लड़ने का आह्वान किया: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि राज्य में वायरस से संक्रमित 2,623 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 43,656 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 634 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज