देश की खबरें | अहमदाबाद में कोविड-19 के 172 नए मामले, 167 स्वस्थ हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 172 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 29,662 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 20 अगस्त गुजरात के अहमदाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 172 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 29,662 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में नए मामलों में से 155 अहमदाबाद शहर और 17 ग्रामीण क्षेत्र से आए हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली के पहाड़गंज में पांच महीने बाद खुले होटल, पर अभी भी ग्राहकों का इंतजार: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने बताया कि कोविड-19 की वजह से चार मरीजों की मौत के बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,674 हो गई।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 167 मरीजों को पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। इन मरीजों में से 146 शहर से हैं और 21 जिले के विभिन्न गांवों से हैं।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: दूध के डेयरी में Ammonia Gas लीक, 12 लोग बेहोश, कराया गया अस्पताल में भर्ती.

गुजरात में कोविड-19 से अब तक 2,855 लोगों की मौत हुई है और इसमें से 1,674 लोगों की मौत सिर्फ अहमदाबाद जिले में हुई है।

अहमदाबाद जिले में संक्रमण के 29,662 मामले हैं और इसमें से 28,081 शहर से है जबकि ग्रामीण इलाके से 1,581 मामले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\