देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 17 और मौत, संक्रमण के 775 नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 775 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,91,610 हो गई तथा संक्रमण से 17 और लोगों की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 8,469 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, आठ जनवरी उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 775 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,91,610 हो गई तथा संक्रमण से 17 और लोगों की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 8,469 हो गई।

प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि संक्रमण के 775 नये मामले सामने आये हैं, जबकि संक्रमित हुए 1,001 और लोगों को उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय 11,535 संक्रमित उपचाराधीन है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,71,606 लोग संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं और प्रदेश में संक्रमण के बाद स्‍वस्‍थ होने वाले लोगों की दर 96.62 प्रतिशत हो गई है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में बृहस्‍पतिवार को 1.46 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गयी, जबकि प्रदेश में अब तक कुल 2.50 करोड़ से ज्‍यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्‍होंने बताया कि उत्तर प्रदेश नमूनों की जांच के मामले में देश में पहले स्थान पर है।

प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण की तैयारियों को लेकर 11 जनवरी, 2021 को पूरे प्रदेश के 1,500 केंद्रों पर पूर्वाभ्‍यास (ड्राई रन) का अंतिम अभियान चलाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि 10 जनवरी, 2021 से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले सभी शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रारम्भ किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी