देश की खबरें | मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती में एलपीजी सिलेंडर फटने से 17 घायल, पांच की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के धारावी में रविवार को एलपीजी सिलेंडर फटने से एक झुग्गी में मामूली आग लग गई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 29 अगस्त मुंबई के धारावी में रविवार को एलपीजी सिलेंडर फटने से एक झुग्गी में मामूली आग लग गई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में जो पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनमें आठ साल का एक लड़का भी है।

उन्होंने बताया कि घटना दोपहर में शाहू नगर इलाके में हुई। घायल लोगों को पास के सायन अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया, "एक झोपड़ी के बाहर रखे एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई। उसमें 17 लोग झुलस गए और उन्हें पास के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।"

पुलिसकर्मी और नगर निगम के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, "17 घायलों में से 12 लोग- सात पुरुष और पांच महिलाएं खतरे से बाहर हैं, लेकिन पांच अन्य की हालत गंभीर है और उनमें से दो 50 से 60 प्रतिशत झुलस गए हैं। जिनकी हालत गंभीर है, उनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।"

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दमकल कर्मियों ने पाया कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, इसलिए इसे झोपड़ी के बाहर रखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू