देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 16,738 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,46,914 हो गई। देश में करीब एक महीने बाद एक दिन में 15 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,46,914 हो गई। देश में करीब एक महीने बाद एक दिन में 15 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 138 और मरीजों की वायरस से मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,56,705 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को एक दिन में 18,855 नए मामले सामने आए थे और इसके बाद से प्रतिदिन लगातार 15 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे थे। वहीं करीब 26 दिन बाद एक दिन में 130 से अधिक लोगों की वायरस से मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,07,38,501 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.21 प्रतिशत हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।

देश में अभी कुल 1,51,708 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 24 फरवरी तक 21,38,29,658 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,93,383 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\