देश की खबरें | यूपी में कोरोना संक्रमण के 1656 नये मामले : मृतकों का आंकडा हुआ 983

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 28 और लोगों की मौत के साथ इस वायरस से मरने वालों की संख्या 983 हो गई। राज्य में इस दौरान संक्रमण के 1656 नये मामले सामने आये।

लखनऊ, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 28 और लोगों की मौत के साथ इस वायरस से मरने वालों की संख्या 983 हो गई। राज्य में इस दौरान संक्रमण के 1656 नये मामले सामने आये।

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 28 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढकर 983 हो गयी है।

यह भी पढ़े | राजस्थान में सियासी संकट के बीच जयपुर में कल सुबह 11 बजे बीजेपी की बैठक, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी रहेंगी मौजूद: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक मरने वालों में सबसे ज्यादा चार लोग कानपुर नगर के हैं। इसके अलावा लखनऊ तथा झांसी में तीन-तीन, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, प्रयागराज, संभल तथा मथुरा में दो-दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, आगरा, फिरोजाबाद, वाराणसी, रामपुर, प्रतापगढ़, शामली, शाहजहांपुर तथा सोनभद्र में एक-एक व्यक्ति की महामारी से मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 1656 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 182 मामले गाजियाबाद में आए हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 167, लखनऊ में 152, झांसी में 137 तथा कानपुर नगर में 97 मामले सामने आए हैं। प्रदेश के 75 जिलों में इस समय संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 13,760 है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई, कांग्रेस नेता शशि थरूर, प्रिया दत्ता, समेत इन नेताओं ने जताया दुःख.

अवस्थी ने बताया कि 24, 981 लोग पूर्णतया ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पूल टेस्टिंग के माध्यम से सोमवार को पांच-पांच पूल के 2447 पूल लगाये गये, जिनमें से 366 पूल संक्रमित पाये गये। दस-दस नमूनों के 382 पूल लगाये गये और इनमें से 71 पूल संक्रमित निकले ।

अवस्थी ने कहा, ''इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि किसी भी सूरत में जांच के कार्य में कोई कमी ना आये ।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी