देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1648 नए मामले आये सामने, 12 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,648 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89,488 हो गई, जबकि संक्रमण से 12 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 359 पर पहुंच गई।
तिरुवनंतपुरम, सात सितंबर केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,648 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89,488 हो गई, जबकि संक्रमण से 12 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 359 पर पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 2246 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही 67,001 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्री के के सैलजा ने बताया कि जो नये मामले आये हैं उनमें से कम से कम 29 लोग विदेशों से और 54 लोग अन्य राज्यों से लौटे हैं तथा 1495 लोग परिचितों से संक्रमित हुए।
नये मरीजों में 112 के संबंध में यह पता नहीं चल पाया है कि ये लोग संक्रमण की चपेट में कैसे आए। नये संक्रमितों में 61 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े | ICICI Bank-Videocon Case: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व MD चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार.
राज्य में कल कोविड-19 के 3082 नये मरीज सामने आये थे, जो एक दिन में सर्वाधिक है।
विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ राज्य में 22,066 लोगों का कोविड-19 संक्रमण का उपचार चल रहा है।’’
उसने कहा, ‘‘वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में 2,00,651 लोग निगरानी में हैं और 18,130 लोग राज्य भर के विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्ड में हैं।’’
राज्य में पिछले 24 घंटे में कम से कम 20,215 नमूनों की जांच की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)