देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,635 जबकि जम्मू-कश्मीर में 166 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,635 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,56,994 हो गई। इसके अलावा 29 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,43,576 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई/श्रीनगर, 19 फरवरी महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,635 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,56,994 हो गई। इसके अलावा 29 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,43,576 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 जबकि गोवा में 70 मामले सामने आए।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को संक्रमण के 2,068 जबकि मौत के 15 मामले सामने आए थे।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में 4,394 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 76,91,064 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 18,368 है। संक्रमण से उबरने की दर 97.89 प्रतिशत है।

मुंबई में संक्रमण के 201 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हुई।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरसस संक्रमण के 166 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,52,155 हो गई। बीते 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया।

अधिकारियों ने बताया कि 103 मामले जम्मू संभाग से जबकि 63 मामले कश्मीर संभाग से सामने आए हैं।

केंद्री शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2 ,294 है जबकि 4,45,115 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से अबतक 4,746 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, गोवा में शनिवार को कोरोना वायरसस संक्रमण के 70 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,44,673 हो गई। इसके अलावा एक रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,789 तक पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 677 है। 2,40,207 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी