देश की खबरें | बीएसएफ की 160 सदस्यीय टीम संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ड्यूटी के लिए कांगो भेजी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सशस्त्र संघर्ष और बड़े पैमाने पर विस्थापन से तबाह अफ्रीकी देश कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के साथ तैनाती के लिए सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 160 सदस्यीय टुकड़ी को रवाना किया गया, जिसमें 25 महिलाकर्मी शामिल हैं।

नयी दिल्ली, दो जून सशस्त्र संघर्ष और बड़े पैमाने पर विस्थापन से तबाह अफ्रीकी देश कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के साथ तैनाती के लिए सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 160 सदस्यीय टुकड़ी को रवाना किया गया, जिसमें 25 महिलाकर्मी शामिल हैं।

बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने लोधी रोड स्थित बल के मुख्यालय में टीम से मुलाकात की।

महानिदेशक ने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि भारत और बल का झंडा ऊंचा रहे।

चौधरी ने कहा, “आपका आचरण और काम अनुकरणीय होना चाहिए। आपको इस कार्य के लिए प्रशिक्षित किया गया है और मुझे यकीन है कि आप यह सुनिश्चित करेंगे कि देश और बल का झंडा ऊंचा रहे।”

उन्होंने कर्मियों से कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बल की कार्रवाई ने बीएसएफ को एक “अद्वितीय” पहचान दिलाई है और आपको उदाहरण प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश है, जिसकी सीमा युगांडा, रवांडा और बुरुंडी से लगती है। आंतरिक अशांति के कारण कांगो को संयुक्त राष्ट्र के अधीन रखा गया है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि कमांडेंट कैलाश सिंह मेहता के नेतृत्व में बीएसएफ की यह 18वीं टुकड़ी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बेनी में स्थित संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन (एमओएनयूएससीओ) में शामिल होगी।

उन्होंने बताया कि 160 सदस्यीय दल में सात अधिकारी, नौ अधीनस्थ अधिकारी और 144 अन्य कर्मी हैं, जिनमें एक महिला चिकित्सा अधिकारी और 24 महिला कांस्टेबल शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “यह टुकड़ी बीएसएफ की 17वीं टुकड़ी की जगह लेगी, जो अब तक बेनी में तैनात थी और चार जून को वापस लौट रही है।”

प्रवक्ता ने बताया कि दल ने 11 सप्ताह तक तैनाती-पूर्व प्रशिक्षण लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी