देश की खबरें | आंध्रप्रदेश में बंधक बनाकर रखे गए चाईबासा के 16 श्रमिक मुक्त कराये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने आंध्रप्रदेश के आइस आइलैंड में बंधक बनाकर रखे गये चाईबासा के 16 श्रमिकों को मुक्त करा लिया है और अब वह अपने घर वापस आ रहे हैं।

रांची, दो दिसंबर झारखंड सरकार ने आंध्रप्रदेश के आइस आइलैंड में बंधक बनाकर रखे गये चाईबासा के 16 श्रमिकों को मुक्त करा लिया है और अब वह अपने घर वापस आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सभी श्रमिकों को आंध्र प्रदेश के आइस आइलैंड से मुक्त कराया गया और उन्हें उनके गृह जिले चाईबासा के लिए रवाना किया गया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि झारखंड के चाईबासा के इन श्रमिकों को आइस आइलैंड में काम के बहाने ले जाकर बंधक बना लिया गया था। मुख्यमंत्री ने मामले की जानकारी मिलते ही श्रम अधीक्षक चाईबासा और श्रम विभाग, झारखण्ड के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को अविलंब श्रमिकों की घर वापसी कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देशानुसार प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने आंध्रप्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाया। इसके बाद आंध्रप्रदेश पुलिस और वहां के श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी कर श्रमिकों को मुक्त कराया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि श्रमिकों को एक ठेकेदार अच्छा काम दिलाने के नाम पर आंध्रप्रदेश लेकर गया था। वहां पहुंचने पर सभी श्रमिकों को इधर-उधर घुमाया गया, फिर आइस आईलैंड में मछली पालन के काम में लगा दिया गया। वहां उनसे 22 घंटे काम लिया जाता था। श्रमिकों के अनुसार उनसे रात में भी काम कराया जाता था और काम पर नहीं जाने पर उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती थी।

श्रमिकों के अनुसार उन्हें पीने का साफ पानी भी नहीं मिलता था, सभी को गंदा पानी पीना पड़ता था और खाना भी ठीक से नहीं मिलता था। तंग आकर श्रमिकों ने इस हालत में काम नहीं करने और वापस झारखण्ड लौटने की बात ठेकेदार से कही, इसपर श्रमिकों से दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें बंधक बना लिया गया और मजदूरी का पैसा भी नहीं मिला। भोजन भी बंद कर दिया गया था।

सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की पहल पर श्रमिकों को 15 दिनों का कुल पारिश्रमिक 48,000 रुपये का भुगतान करा दिया गया है। सभी श्रमिक विजयवाड़ा स्टेशन से आज सुबह ट्रेन से झारखण्ड के लिए रवाना हो चुके हैं। श्रमिकों ने एक वीडियो के माध्यम से इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\