देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आये, कुल मामले बढ़ कर 487 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 487 हो गए। इन नये मामलों में राज्य के हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के मामले भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह बताया।

जियो

शिमला, 12 जून हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 16 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 487 हो गए। इन नये मामलों में राज्य के हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के मामले भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह बताया।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि हमीरपुर जिले से पांच, ऊना से चार, सिरमौर से तीन, कांगड़ा से दो और एक-एक मामला सोलन और चंबा से हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 202 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10 हजार के करीब पहुंचा: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के झांसी से गत 29 मई को हमीरपुर लौटे एक परिवार के पांच सदस्य शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।

जिले के सुजानपुर में छानेर गांव में 40 वर्षीय महिला, उसका 10 वर्षीय बेटा, 59 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 57 वर्षीय पत्नी और उसकी नौ वर्षीय बेटी कोविड-19 से संक्रमित पायी गई। ये सभी उस व्यक्ति के परिवार के सदस्य हैं जो पूर्व में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

यह भी पढ़े | झारखंड के पलामू में पुलिस से मुठभेड़ के बाद उग्रवादी फरार, हथियार गोलाबारूद बरामद.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की कुल संख्या 293 है, जबकि 11 मरीज राज्य से बाहर चले गए।

राज्य में सात मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई है। सर्वाधिक इलाजरत मामले कांगड़ा जिले में हैं, जिनकी संख्या 56 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट