देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 1501 नए मामले, 20 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,501 नए मामले सामने आए , जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,97,755 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 14 मार्च पंजाब में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,501 नए मामले सामने आए , जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,97,755 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 20 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,072 हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 11,550 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, रविवार को 839 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 1,80,133 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, चंडीगढ़ में रविवार को संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23,096 हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक, चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है जबकि अब तक इस घातक वायरस के कारण 358 मरीजों की जान जा चुकी है। रविवार को 64 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

इसके मुताबिक, चंडीगढ़ में 1,088 मरीज उपचाराधीन हैं।

उधर, हरियाणा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 440 नए मामले सामने आए , जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,75,137 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के एक और मरीज की करनाल जिले में मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,074 हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 3,095 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\