देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 150 नये मामले सामने आये, कुल मामले 4000 के नजदीक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोविड-19 के कुल मामले चार हजार के नजदीक पहुंच गए हैं क्योंकि शुक्रवार को इसके 150 नये मामले सामने आये। कोविड-19 संक्रमण के नये मामलों में सीआईएसएफ के छह कर्मियों और एक स्वास्थ्य कर्मी का मामला भी शामिल है।

तिरुवनंतपुरम, 26 जून केरल में कोविड-19 के कुल मामले चार हजार के नजदीक पहुंच गए हैं क्योंकि शुक्रवार को इसके 150 नये मामले सामने आये। कोविड-19 संक्रमण के नये मामलों में सीआईएसएफ के छह कर्मियों और एक स्वास्थ्य कर्मी का मामला भी शामिल है।

राज्य में ताजा मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3876 हो गए।

यह भी पढ़े | मुंबई में COVID-19 के 1,297 नए केस, 44 की मौत: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शुक्रवार को सामने आये संक्रमण के नये मामलों में 91 विदेश से आने वाले और अन्य राज्यों से आये 48 लोग शामिल हैं।

10 व्यक्ति संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए हैं जिसमें पांच तिरुवनंतपुरम से हैं, वहीं एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता है।

यह भी पढ़े | चीन में भारत के राजदूत की दू टूक- LAC पर नए निर्माण बंद करे ड्रैगन, तभी खत्म होगा तनाव.

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वर्तमान में 1846 संक्रमित व्यक्तियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 2006 लोग संक्रमण से ठीक हो गए हैं। ठीक हुए इन लोगों में 65 वे मरीज भी शामिल हैं जिन्हें आज ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई।

पलक्कड़ में आज सबसे अधिक 23 मामले सामने आये, वहीं अलप्पुझा में 21, कोट्टायम में 18, मलप्पुरम और कोल्लम में 16-16, कन्नूर में 13, एर्णाकुलम में नौ, तिरुवनंतपुरम और कोझीकोड में सात-सात मामले, वायनाड में पांच, पथनमथिट्टा में चार, इडुकी और कासरगोड में दो-दो मामले शामिल हैं।

कन्नूर में संक्रमितों में सीआईएसएफ के छह कर्मी शामिल हैं। इनमें से दो कन्नूर हवाई अड्डे पर ड्यूटी पर तैनात थे, जबकि तीन आर्मी डीएससी कैंटीन के कर्मचारी हैं।

कम से कम 1,63,944 लोग विभिन्न जिलों में निगरानी में हैं। राज्य में कुल 114 हॉटस्पॉट (संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्र) हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\