विदेश की खबरें | उत्तरी सीरिया के बाजार में रॉकेट हमले में 15 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. युद्ध पर निगरानी करने वाले समूह ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ और अर्द्धचिकित्सक समूह ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

युद्ध पर निगरानी करने वाले समूह ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ और अर्द्धचिकित्सक समूह ने यह जानकारी दी।

यह हमला शुक्रवार को अल-बाब शहर में तब किया गया, जब तुर्किश लड़ाकों के हवाई हमले में कम से कम 11 सीरियाई सैनिक और अमेरिका समर्थित कुर्दिश लड़ाकों की मौत हो गयी थी।

युद्ध निगरानी समूह ने शुक्रवार को हुई बमबारी के लिए सीरियाई सरकार की सेनाओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह तुर्की के हवाई हमले का बदला प्रतीत होता है। उसने बताया कि 15 मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्दुर्रहमान ने मार्च 2020 में हुए संघर्ष विराम का हवाला देते हुए कहा, ‘‘यह सरकारी सेना और विपक्ष के बीच लड़ाई रुकने के बाद से सरकारी सेना द्वारा किया गया सबसे खराब नरसंहार है।’’

अमेरिका समर्थित कुर्दिश लड़ाकों की अगुवाई वाली ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने अल-बाब पर हमला नहीं किया। सरकार ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

एक अन्य घटना में ऑब्जर्वेटरी और अमेरिकी सेना ने बताया कि उत्तरपूर्वी सीरिया में बृहस्पतिवार रात को एक ड्रोन हमले में चार महिलाओं की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। उसने इस हमले के लिए तुर्की को जिम्मेदार ठहराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\