विदेश की खबरें | नाइजीरिया में 15 बंधक बोको हराम के चंगुल से बच निकले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इन 15 लोगों ने राज्य की राजधानी मैदुगुरी में बोर्नो के गवर्नर बाबगना जुलुम से मुलाकात की।

इन 15 लोगों ने राज्य की राजधानी मैदुगुरी में बोर्नो के गवर्नर बाबगना जुलुम से मुलाकात की।

जुलुम ने सोमवार को कहा, ‘‘विद्रोहियों द्वारा अपहृत की गईं इन बच्चियों और महिलाओं को देखना आज हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी का क्षण है।’’ उन्होंने कहा कि इन लोगों का बच निकलना प्रार्थनाओं और मेलमिलाप के जारी प्रयासों का नतीजा है।

गवर्नर ने कहा कि वह वर्षों से चले आ रहे चरमपंथी विद्रोह के ‘‘पूर्ण खात्मे’’ की उम्मीद करते हैं।

बच निकलने में कामयाब रहे इन लोगों को बोको हराम ने अक्टूबर 2020 और इस साल मई में उनके गांवों पर हमला कर अपहरण किया था।

बोर्नो राज्य के महिला मामलों की आयुक्त जुवारिया गांबो ने कहा कि बच निकलने में कामयाब रहे लोग छह दिन तक बुनी यादी जंगल से गुजरते रहे और इसके बाद वे सुरक्षाबलों को मिल गए।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, नाइजीरिया में 2013 से अब तक एक हजार से अधिक बच्चों का अपहरण किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\