देश की खबरें | अल्पसंख्यक इलाकों की सुरक्षा के लिये रजौरी और पुंछ में सीआरपीएफ की 15 कंपनी तैनात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती दो जिलों रजौरी एवं पुंछ के अल्पसंख्यक क्षेत्रों में सुरक्षा में इजाफे के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पंद्रह कंपनियों को तैनात किया गया है। इनमें कुल 1500 जवान हैं।

जम्मू, पांच जनवरी जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती दो जिलों रजौरी एवं पुंछ के अल्पसंख्यक क्षेत्रों में सुरक्षा में इजाफे के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पंद्रह कंपनियों को तैनात किया गया है। इनमें कुल 1500 जवान हैं।

रजौरी के डांगरी गांव में रविवार शाम और सोमवार को हुये दोहरे आतंकी हमले के बाद यह तैनाती हुई है। इन हमलों में दो बच्चों सहित अल्पसंख्यक समुदाय के छह लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे।

जिले में 14 घंटे के अंतराल पर हुई इन दोनों घटनाओं के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया ।

अधिकारियों ने बताया कि डांगरी गांव में सीआरपीएफ की एक कंपनी को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आतंकवाद प्रभावित और अल्पसंख्यक क्षेत्रों में 2,000 सैनिकों वाली 20 से अधिक कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 15 कंपनियां सीमावर्ती जिलों में पहुंच गई हैं, जबकि शेष अगले कुछ दिनों में पहुंच जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इलाके में तैनाती के लिए सीआरपीएफ कर्मियों को केंद्र शासित प्रदेश के बाहर से लाया जा रहा है।

सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर तैनाती जारी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू