देश की खबरें | लद्दाख में गत दो दिनों में कोविड-19 के 149 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 836 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में गत दो दिनों में कोविड-19 के 149 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 836 तक पहुंच गई है।

जियो

लेह, 20 जून केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में गत दो दिनों में कोविड-19 के 149 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 836 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि शनिवार को 92 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि शुक्रवार को कोविड-19 के 57 नये मरीज सामने आए थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई के धारावी में आज 7 मरीज पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने बताया कि सामने आए 149 नये मामलों में 101 मरीज करगिल जिले के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अबतक केंद्र शासित प्रदेश में आए 836 मामलों में 623 संक्रमित कारगिल जिले के हैं जबकि लेह जिले में 213 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: गलवान घाटी पर विदेश मंत्रालय का बयान-LAC के पार भारत ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की, चीन का दावा पूरी तरह गलत .

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की संक्रमण की वजह से मौत हुई है जबकि 117 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। ठीक होने वाले मरीजों में 66 लेह जिले के हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 718 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 572 करगिल निवासी है जबकि 146 लेह जिले के है। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gujarat Local Body Elections 2026: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच डाले जा रहे हैं वोट; VIDEOS

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी