देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना के 14,718 नए मामले सामने आए, 355 मरीजों की मौत, 9,136 मरीज स्वस्थ हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,718 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,33,568 हो गयी। इसके अलावा 355 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 23,444 तक पहुंच गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 27 अगस्त महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,718 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,33,568 हो गयी। इसके अलावा 355 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 23,444 तक पहुंच गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 1,840 नए केस पाए, 22 की मौत: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में अभी 1,78,234 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को 9,136 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 5,31,563 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Bengaluru: बीजेपी MLC ए एच विश्वनाथ ने टीपू सुल्तान Tipu Sultan को बताया माटी पुत्र, पार्टी ने बयान से झाड़ा पल्ला.

राज्य की राजधानी मुंबई में 1,350 नए मामले सामने आए जबकि 30 मरीजों की मौत हो गयी। शहर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1,40,888 हो गयी है वहीं मृतकों की संख्या बढकर 7,535 हो गई। मुंबई में अभी 19,463 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पुणे शहर में 35 मरीजों की मौत के साथ 1,772 नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\