देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना के 14,161 नए मामले सामने आए, 339 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 14,161 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,57,450 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 अगस्त महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 14,161 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,57,450 हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE Won’t be Postponed: नीट और जेईई एग्जाम नहीं होंगी स्‍थगित, तय समय पर होगी परीक्षा, रिपोर्ट.

बयान के अनुसार 339 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21,698 हो गयी।

इस बीच 11,749 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। इसके साथ ही स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 4,70,873 हो गयी।

यह भी पढ़े | DK Shivakumar: कर्नाटक कांग्रेस प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, फोन टेपिंग की शिकायत की.

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 71.62 है जबकि मृत्यु दर 3.30 प्रतिशत है।

राज्य में अभी 1,64,562 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं वहीं अब तक 34,92,966 लोगों का परीक्षण किया गया है।

मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,700 हो गयी।

बृहन्नमुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को धारावी में 17 मामले सामने आए थे जो अगस्त में किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या थी।

अधिकारी ने बताया कि कुल 2,700 मामलों में से 2,348 मरीज पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं और अभी 92 लोग संक्रमित हैं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\