देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 1412 नए मामले, 14 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,412 नए मामले सामने आए जो अगस्त महीने में किसी एक दिन का सर्वोच्च स्तर है। इन नए मामलों के साथ ही नगर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.60 लाख से अधिक हो गयी वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 4,284 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,412 नए मामले सामने आए जो अगस्त महीने में किसी एक दिन का सर्वोच्च स्तर है। इन नए मामलों के साथ ही नगर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.60 लाख से अधिक हो गयी वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 4,284 हो गयी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1212 नए मामले, 14 की मौत: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 14 और मरीजों की मौत हो गयी।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में 13,345 रैपिड एंटीजन परीक्षण किए गए और 6,090 आरटीपीसीआर व अन्य परीक्षण किए गए।

यह भी पढ़े | No Restrictions On Movement Of People And Goods: गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, लोगों और सामान के आवागमन पर न लगाएं पाबंदी.

दिल्ली में अब तक 14,12,363 कोरोना वायरस परीक्षण किए जा चुके हैं। शहर में प्रति दस लाख की जनसंख्या पर परीक्षणों की संख्या 74,334 है।

नगर में संक्रमण की दर 7.26 प्रतिशत और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90.07 प्रतिशत है।

दिल्ली में एक अगस्त से कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखा गया है। एक अगस्त को नए मामलों की संख्या 1,118 थी, जबकि अगले तीन दिनों तक यह संख्या 1,000 से कम रही।

पांच अगस्त से नौ अगस्त तक नए मामलों की संख्या फिर से 1,000 से अधिक हो गयी जो 10 अगस्त को घटकर 707 पर आ गई। आठ अगस्त को 1,404 मामले दर्ज किए गए, जो अगस्त में अब तक किसी एक दिन का सर्वोच्च स्तर था।

नगर में 11 अगस्त से 22 अगस्त के बीच, तीन दिन 1,000 से कम नए मामले सामने आए।

नगर में 1,412 नए मामलों के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब 1,60,016 हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार अभी 11,594 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जबकि 1,44,138 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या वे शहर से बाहर चले गए हैं।

नगर में अभी निषिद्ध क्षेत्रों की संख्‍या 591 है।

इस बीच एक संबंधित घटनाक्रम में बैंक्वेट हॉल में चल रहे कोविड केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\