देश की खबरें | बिहार में अलग अलग नौका हादसों में 14 की मौत, सात अन्य अभी भी लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के खगडिया, सहरसा और दरभंगा जिलों में नौका हादसों में 14 लोगों की मौत हो गयी है जबकि सात अन्य अभी लापता बताए जा रहे हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, पांच अगस्त बिहार के खगडिया, सहरसा और दरभंगा जिलों में नौका हादसों में 14 लोगों की मौत हो गयी है जबकि सात अन्य अभी लापता बताए जा रहे हैं ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगडिया जिलान्तर्गत बूढी गंडक नदी में एकनिया दियारो के पास हुए नाव हादसे, सहरसा जिलान्तर्गत कोसी नदी में चिरैया पुलिस चौकी के निकट हुए नाव हादसे तथा दरभंगा जिले के हायाघाट थानान्तर्गत हुए नाव हादसे में लोगों की मौत के प्रति गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीएसपी विधायकों के कांग्रेस में विलय पर विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. जोशी को राजस्थान हाईकोर्ट का नोटिस.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। उन्होंने जिला प्रशासन को सभी मृतकों के आश्रितों को अविलम्ब अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिये हैं।

खगडिया जिले में मंगलवार की शाम आंधी और बारिश के दौरान संतुलन बिगड जाने से हुए एक नौका हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी तथा चार अभी भी लापता बताए जा रहे हैं ।

यह भी पढ़े | अयोध्या में भूमि पूजन के उपलक्ष्य में हरिद्वार में भी दीपोत्सव, हर की पौड़ी पर जलाए गए दीपक: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला आपदा विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों में पांच महिलाएं एवं चार पुरूष शामिल हैं । उनके परिजनों को अनुग्रह राशि उपलब्ध करा दी गयी है ।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताए गए चार अन्य लापता लोगों की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है।

सहरसा जिल में सलखुआ थाना अंतर्गत कोसी तटबंध के अंदर अलानी पंचायत में बीती रात तेज आंधी के बीच संतुलन बिगड जाने से हुई एक नौका दुर्घटना में डूबे पांच लोगों में तीन के शव बरामद मिल गये हैं।

सिमरी अनुमंडल अधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस हादसे में डूबने वाले एक ही परिवार से हैं जिनमें से तीन के शव बरामद कर लिये गये हैं ।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम लापता एक महिला और उसके एक बच्चा को तलाश रही है ।

नाव पर कुल 13 लोग सवार थे जिसमें आठ लोग तैरकर पानी से सुरक्षित निकल आए।

बीरेन्द्र ने बताया कि मृतक के परिजन को तुरंत अनुग्रह राशि दिए जाने का निर्देश दिया गया है।

दरभंगा जिले के हायाघाट थाना अंतर्गत गोड़िहाड़ी गांव के समीप करेह नदी की धार में मंगलवार की देर शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान एक नाव के पलट जाने से तीन लोग डूब गए जिनमें दो के शव बुधवार को मिले जबकि एक युवक अभी भी लापता है।

हायाघाट थाना के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने बुधवार को बताया कि इस हादसे में डूबी दो महिलाओं के शव एनडीआरएफ टीम ने बरामद किये हैं जबकि एक युवक अभी भी लापता है।

हनुमान नगर अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया कि मृतका के परिजनों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अनुदान राशि देने की कार्रवाई की जा रही है और शीघ्र ही उन्हें अनुदान राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

स0 अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड