देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 139 नये मामले, कुल संख्या बढ़कर 2,857 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के 139 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,857 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जियो

श्रीनगर, तीन जून जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के 139 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,857 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में से 26 मामले गर्भवती महिलाओं के हैं।

यह भी पढ़े | दक्षिण-पूर्व नोएडा में आज रात महसूस किए गए भूकंप के झटके : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा, ‘‘बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के 139 नये मामले सामने आये।’’

उन्होंने कहा कि इन मामलों में से 30 मामले जम्मू से और 109 मामले कश्मीर में सामने आये।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Polls 2020: बीजेपी को घेरने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस-JDS मिला सकती है हाथ.

अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को सामने आये नये मामलों में से 26 गर्भवती महिलाओं के हैं जिसमें से एक चिकित्सक है।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कुल मामले बढ़कर 2,857 हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से 2185 कश्मीर में और 672 जम्मू क्षेत्र में हैं।’’

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में ऐसे मरीजों की संख्या 1,816 जिनका अभी उपचार चल रहा है। इनमें से 1,284 कश्मीर में और 532 जम्मू में हैं। कुल 1,007 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में अभी तक कोविड-19 से 34 मौतें हुई हैं।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड