देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 13,395 मामले, 15,575 ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में 13,395 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है तथा 58 और मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामले 14,93,884 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 39,430 पहुंच गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र में 13,395 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है तथा 58 और मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामले 14,93,884 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 39,430 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि 15,575 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई है। इसके बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 12,12,016 हो गई है।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ, राज्य में घातक संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 2,41,986 हो गया है।

उन्होंने बताया कि मुंबई शहर में बृहस्पतिवार को 2823 मामले आए। शहर में कुल 2,22,784 मामले आ चुके हैं।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक, कहा-मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुणे शहर में 808 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 27 संक्रमितों की मौत हुई। इसके बाद शहर के कुल मामले 1,62,904 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 3689 पहुंच गई है।

राज्य में 74,04,231 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट