देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1335 नए मामले, 14 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1335 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर1,04,341 हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, छह सितंबर गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1335 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर1,04,341 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3108 हो गयी है ।

यह भी पढ़े | गुजरात में कोरोना के 1335 नए मामले, 14 की मौत: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि 1212 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 84,758 लोग ठीक हो चुके हैं । राज्य में ठीक होने की दर अब 81.23 प्रतिशत हो गयी है ।

पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 72,561 नमूनों की जांच की गयी।

यह भी पढ़े | Odisha Shocker: भुवनेश्वर में 13 साल की नाबालिग लड़की से मां के सहकर्मियों सहित 5 अन्य ने किया बलात्कार.

उधर, अहमदाबाद में संक्रमण के 173 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 32,524 हो गयी।

शहर में तीन और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1750 हो गयी है ।

विभाग ने बताया कि रविवार को अस्पतालों से 77 मरीजों को छुट्टी मिल गयी। अब तक 26,848 लोग स्वस्थ हो चुके हैं ।

अहमदाबाद शहर से 152 मामले आए जबकि 21 मामले ग्रामीण क्षेत्रों से आए । संक्रमण से तीनों मरीजों की मौत अहमदाबाद नगर निगम क्षेत्र में हुई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट