देश की खबरें | असम में 133, पुडुचेरी में 31 नए मरीज, जम्मू-कश्मीर में मृतकों का आंकड़ा 81 पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में कोरोना वायरस के 133 और मरीज सामने आने के बाद कुल मामले 5,388 हो गए हैं। वहीं पुडुचेरी में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत के बाद जम्मू कश्मीर में मृतकों का आंकड़ा 81 तक पहुंच गया है।

गुवाहाटी/ पुडुचेरी/ जम्मू, 21 जून असम में कोरोना वायरस के 133 और मरीज सामने आने के बाद कुल मामले 5,388 हो गए हैं। वहीं पुडुचेरी में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत के बाद जम्मू कश्मीर में मृतकों का आंकड़ा 81 तक पहुंच गया है।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बताया कि राज्य में 133 नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग, बैठक में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन गृह मंत्रालय पहुंचे: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि 2,174 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि नौ रोगियों की मौत हो चुकी है। वहीं तीन राज्य से बाहर जा चुके हैं।

शनिवार को अलग अलग अस्पतालों से 136 मरीजों को छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण ठीक होने की दर करीब 60 फीसदी है।

यह भी पढ़े | Surya Grahan 2020 Live Updates: प्रयागराज: सूर्य ग्रहण समाप्ति के बाद संगम घाट पहुंचे श्रद्दालु, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी.

अब तक 3,202 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में 2,73,047 नमूनों की जांच की गई है।

वहीं पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में 31 मामले सामने आए हैं और जेआईपीएमईआर अस्पताल में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के निदेशक एस मोहन कुमार ने रविवार को बताया कि वह करीब एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर थे।

बुलेटिन में बताया गया है कि 12 को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 18 को जेआईपीएमईआर में और एक को यनाम के सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलेटिन में बताया गया है कि केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के 366 मामले हैं।

अब तक 140 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 218 है।

वहीं जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस की वजह से 72 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 81 हो गया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मरीज जम्मू के बिशनाह तहसील के चाक मुरार गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत शनिवार को जम्मू के सैन्य अस्पताल में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में यह महामारी से मौत का 10वां मामला है। क्षेत्र में शनिवार शाम तक 1,346 मामले हो गए थे।

कश्मीर घाटी में संक्रमण के कारण 71 मरीजों ने दम तोड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के कुल 5,834 मामलों में से 3,336 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें से 2597 कश्मीर में और 739 जम्मू क्षेत्र में ठीक हुए हैं।

इस बीच, कठुआ जिले के पृथक केंद्र में 47 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को "दिल का दौरा" पड़ने से मौत हो गई। कुछ घंटे बाद उसे पृथक केंद्र से छुट्टी मिलने वाली थी।

कठुआ जिला विकास आयुक्त ओपी भगत ने पीटीआई- को बताया कि हीरानगर के चिपकी कला गांव के रहने वाले कमल कुमार को 15 जून को मुंबई से वापस आने के बाद चंगरान में पृथक केंद्र में रखा गया था। अगले दिन उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\