देश की खबरें | पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में झड़प के बाद 13 विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में दो समूहों के बीच झड़प के बाद 13 विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पटना, 27 अप्रैल पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में दो समूहों के बीच झड़प के बाद 13 विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह झड़प सुबह कैवेंडिश और मिंटो छात्रावासों के विद्यार्थियों के बीच हुई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (टाउन-1) दीक्षा ने बताया, ‘‘पुलिस को देखते ही विद्यार्थी भागने लगे। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव किया। पुलिस ने मौके से कुछ बम भी बरामद किए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पत्थरबाजी के साक्ष्य दिखाई दे रहे थे और संभावित बम विस्फोट के भी संकेत थे।’’

दीक्षा ने बताया कि बाद में पुलिस ने मिंटो छात्रावास की तलाशी ली और एक कमरे से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

एसडीपीओ ने बताया, ‘‘इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और 13 विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया है। बरामद बमों की प्रकृति का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\