देश की खबरें | हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत, 421 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लेागों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 421 नये मामले सामने आये जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 12,884 हो गयी है । स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

चंडीगढ़, 26 जून हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लेागों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 421 नये मामले सामने आये जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 12,884 हो गयी है । स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश के गुड़गांव एवं हिसार में पांच पांच मौतें हुयी हैं जबकि फरीदाबाद में दो और करनाल में एक मरीज की मौत हो गयी है।

यह भी पढ़े | झारखंड में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया है कि आज होने वाली मौत के साथ ही प्रदेश में कोविड—19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 211 हो गयी है, जिसमें 151 पुरूष हैं जबकि 60 महिलायें हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 421 नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 12 हजार 884 हो गयी है ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- जुलाई और अगस्त में कोविड-19 के मामले और बढ़ सकते हैं.

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के गुड़गांव और फरीदाबाद में संक्रमितों की संख्या क्रमश: पांच हजार और तीन हजार हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में 4657 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि आठ हजार 16 लोगों को सफल इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है ।

जिन जिलों में ताजा मामले सामने आये हैं उनमें फरीदाबाद (194), गुड़गांव (39), सोनीपत (35), रोहतक (15) और भिवानी (24) शामिल है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट