देश की खबरें | अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास करते 13 बांग्लादेशी पकड़े गए: बीएसएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास करते 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है, जिनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 16 सितंबर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास करते 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है, जिनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की पंचबेरिया चौकी के विशेष गश्ती दल ने मंगलवार को उन्हें पकड़ा।

यह भी पढ़े | New Parliament Building: भारत का नया संसद भवन, 861.9 करोड़ में बनाएगी टाटा ग्रुप.

प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ के दौरान 13 बांग्लादेशी नागरिकों में से पांच ने दावा किया कि वे कई साल पहले अवैध रूप से भारत में घुसे थे और मुंबई में राज मिस्त्री के तौर पर काम करते हैं। वे वहां नालासोपारा इलाके में रहते हैं।

उन्होंने कहा, ''बांग्लादेशियों का दावा है कि वे अपने और अपने संबंधियों के यहां बांग्लादेश जा रहे थे। कोलकाता में एक दलाल ने उनकी मदद की।''

यह भी पढ़े | Mumbai: मालवणी में ड्राइवर ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ाई कार, देखें वायरल वीडियो.

प्रवक्ता ने कहा कि दलाल ने उत्तर 24 परगना जिले के बगदाह इलाके के एक एजेंट से उन्हें मिलवाया, जिसने सीमा पार करने में मदद के लिये कथित रूप से उनसे एक लाख रुपये लिये।

बीएसएफ के अधिकारी ने कहा, ''उनके पास से 1.27 लाख रुपये से अधिक की नकदी, सोने और चांदी के कुछ गहने, एक एलसीडी और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। बरामद किए गए सामान और बांग्लादेशियों को कानूनी कार्रवाई के लिये बगदाह थाने को सौंप दिया गया है। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\