देश की खबरें | नूंह में डीएसपी की हत्या के मामले में 12वां व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नूंह पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान उस व्यक्ति के तौर पर की है जिसके लिए डीएसपी को कुचलने वाला ट्रक पत्थर ले जा रहा था। 19 जुलाई को इसी ट्रक से कुचलकर तावड़ू के पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह की हत्या की गई थी।

नूंह पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान उस व्यक्ति के तौर पर की है जिसके लिए डीएसपी को कुचलने वाला ट्रक पत्थर ले जा रहा था। 19 जुलाई को इसी ट्रक से कुचलकर तावड़ू के पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह की हत्या की गई थी।

पुलिस ने कहा कि मंगल नाम से पहचाने जाने वाला मुश्ताक पचगांव का रहने वाला है। इस मामले में ट्रक चालक सहित सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के समय डीएसपी ने ट्रक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन वाहन चालक नहीं रुका और उन्हें कुचल दिया। डीएसपी अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने तावड़ू के निकट पचगांव गए थे।

पुलिस ने कहा कि वह गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और शनिवार को अदालत में पेश किए जाने पर उसकी रिमांड की मांग की जाएगी।

पुलिस ने कहा कि उसे राजपुरी गांव में अपराध इकाई की एक टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि मुश्ताक गांव में अपना घर बनवा रहा था और ट्रक चालक शब्बीर व हेल्पर इक्कड़ को उसे पत्थर की आपूर्ति करनी थी। दोनों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\