देश की खबरें | हरियाणा में कोरोना वायरस के 1,298 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,298 नये मामले सामने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 60,596 पहुंच गई जबकि इस महामारी से 15 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 661 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 28 अगस्त हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,298 नये मामले सामने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 60,596 पहुंच गई जबकि इस महामारी से 15 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 661 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार करनाल में तीन मरीजों, पंचकुला, पानीपत और रेवाड़ी में दो-दो और फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, कुरूक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | NEET-JEE Exams 2020 Row: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- पीएम मोदी को ‘मन की बात’ में छात्रों से नीट और जेईई की परीक्षा के बारे में सुझाव लेना चाहिए.

इसके अनुसार गुड़गांव में 126, फरीदाबाद में 115, हिसार में 110, सोनीपत और करनाल में 100-100, यमुनानगर में 81, कुरूक्षेत्र में 76 और पंचकुला में 56 नये मामले सामने आये है।

बुलेटिन में बताया गया है कि इस समय राज्य में 10,225 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 49,710 लोग इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | State Bank of India: दिनेश कुमार खारा हो सकते हैं एसबीआई के अगले चेयरमैन, बैंक बोर्ड ब्यूरो ने की सिफारिश.

इस बीच हरियाणा सचिवालय में कार्यरत कुछ अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने हरियाणा सचिवालय में सरकारी अधिकारियों को छोड़कर सभी आगंतुकों के प्रवेश पर अगले आदेशों तक रोक लगाने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\