देश की खबरें | मुंबई में कोरोना के 1,298 नए मामले सामने आए, 67 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,298 नए मामले सामने आए और 67 मरीजों की मौत हो गयी।

जियो

मुंबई, 18 जून मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,298 नए मामले सामने आए और 67 मरीजों की मौत हो गयी।

इसके साथ ही महानगर में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 62,799 हो गई वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 3,309 तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े | बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 7,000 के पार, अब तक 44 की मौतें: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

नागरिक निकाय ने यह भी कहा कि 518 मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। शहर में अब तक 31,856 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | अयोध्या: राम मंदिर शिलान्यास की तारीख स्थगित, भारत-चीन तनाव के चलते ट्रस्ट की तरफ से लिया गया फैसला.

मुंबई में अभी कोरोना वायरस के 27,634 मरीज हैं। 817 नए संदिग्ध मरीजों को गुरुवार को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

बीएमसी ने कहा कि 67 मृतकों में 49 मरीज पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

इस बीच, आंकड़ों के मिलान के बाद 16 जून को मृतकों की संख्या में 862 की वृद्धि होने को लेकर पैदा विवाद पर बीएमसी आयुक्त इकबाल चहल ने शहर के सभी अस्पतालों को 48 घंटों के भीतर मौतों की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

बीएमसी के अनुसार आयुक्त ने कहा कि अगर अस्पताल ऐसा नहीं करेंगे तो महामारी नियंत्रण अधिनियम, 1897 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट