देश की खबरें | डिब्रूगढ़ में जल निकासी परियोजना के लिए 128 साल पुरानी मस्जिद गिराई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के डिब्रूगढ़ शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जल निकासी प्रणाली के निर्माण के वास्ते अधिकारियों ने 128 साल पुरानी चौलखोवा जामा मस्जिद को ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डिब्रूगढ़ (असम), 26 जून असम के डिब्रूगढ़ शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जल निकासी प्रणाली के निर्माण के वास्ते अधिकारियों ने 128 साल पुरानी चौलखोवा जामा मस्जिद को ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डिब्रूगढ़ नगर निगम बोर्ड के आयुक्त जय विकास ने कहा कि डिब्रूगढ़ में कृत्रिम बाढ़ की समस्या के निदान के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने बोकुल से सेसा ब्रिज तक एक प्रमुख जल निकासी प्रणाली के निर्माण के लिए सोमवार को मस्जिद को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई में भूमि अधिग्रहण सहित विधिक प्रक्रियाओं का पालन किया गया तथा अधिगृहीत भूमि के लिए मुआवजे की प्रक्रिया जारी है।’’

विकास ने इस प्रक्रिया के दौरान सहयोग के लिए स्थानीय जनता का भी आभार जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मस्जिद गिराए जाने के बाद एक वर्ग सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैला रहा है कि मस्जिद को जिला प्रशासन ने जबरन गिरा दिया है। हालांकि, ऐसा नहीं है। समुदाय ने हमारा पूरा समर्थन किया।’’

चौलखोवा जमात कमेटी के अध्यक्ष लियाकत अली ने कहा कि मस्जिद को खाली नहीं कराया गया, बल्कि वैध भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के बाद आपसी सहमति के आधार पर उसे ध्वस्त कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह निर्णय शहर के व्यापक हित में लिया गया है, क्योंकि नयी जल निकासी प्रणाली डिब्रूगढ़ की बाढ़ शमन योजना का एक महत्वपूर्ण आयाम है।’’

बोकुल से सेसा नदी तक दूसरे जल निकासी मार्ग के निर्माण से बाढ़ के लिहाज से संवदेनशील शहर में जलभराव में उल्लेखनीय कमी आने और शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को दिया 188 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Preview: आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Vande Bharat Sleeper Launched: पीएम मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि से जोड़ रही यह ट्रेन’

BMC Election 2026: मुंबई के मेयर का चुनाव कैसे होता है? नामांकन से लेकर वोटिंग और कार्यकाल तक, जानें चयन की पूरी प्रक्रिया

\