देश की खबरें | असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले, कुल संख्या 1,185 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बताया कि शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए हैं और यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,185 तक पहुंच गयी।

जियो

गुवाहाटी, 30 मई असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बताया कि शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए हैं और यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,185 तक पहुंच गयी।

राज्य में फिलहाल 1,057 संक्रमित मरीज हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज हुए क्वॉरेंटाइन, पत्नी है कोरोना पॉजिटिव.

सरमा ने ट्वीट में कहा, '' सावधान। कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आए हैं।''

इससे पहले दिन में उन्होंने 43 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने की बात कही थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के बिहार में शनिवार को 206 नए मरीज पाए गए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,565 पहुंची: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में संक्रमण से अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और तीन राज्य से बाहर जा चुके हैं।

शुक्रवार को असम में कोविड-19 के 177 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले 1,000 से अधिक हो गए थे।

राज्य में चार मई को यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद तेजी से संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

इसके पहले एक अन्य ट्वीट में सरमा ने बताया कि जोरहाट जिले में सीएसआईआर-एनईआईएसटी कोविड-19 जांच प्रयोगशाला अब शुरू हो जाएगी।

राज्य में वापस आने वाले सभी लोगों की जांच और पृथक-वास नीति को अनिवार्य कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\