देश की खबरें | गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश सशस्त्र बलों के 122 सैनिक भारत रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश सशस्त्र बलों का 122 सैनिकों का दल भारत के लिए रवाना हो गया है। यह जानकारी भारतीय सेना ने मंगलवार को दी।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश सशस्त्र बलों का 122 सैनिकों का दल भारत के लिए रवाना हो गया है। यह जानकारी भारतीय सेना ने मंगलवार को दी।
1971 में पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में भारत ने पिछले महीने स्वर्ण जयंती वर्ष समारोहों की शुरुआत की थी। इस युद्ध के बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ था।
भारतीय सेना ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘बांग्लादेश सशस्त्र बलों का 122 सदस्यीय दल गणतंत्र दिवस परेड 2021 में शामिल होने के लिए भारत रवाना हो चुका है। हम साथ लड़े, हम साथ बढ़े।’’
इसने कहा, ‘‘शानदार परेड के लिए 26 जनवरी 2021 को जुड़िए।’’
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने भी ट्वीट किया कि 122 सदस्यीय दल ‘‘भारतीय वायुसेना के विशेष सी-17 विमान से रवाना हुआ।’’
रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि स्वर्ण जयंती समारोहों के तहत पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां युद्ध में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)