देश की खबरें | लद्दाख में कोविड-19 के 120 नए मामले, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड-19 के 120 नए मामले आने से केंद्र शासित प्रदेश में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13,357 हो गई।

लेह, 26 अप्रैल लद्दाख में कोविड-19 के 120 नए मामले आने से केंद्र शासित प्रदेश में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13,357 हो गई।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गत 24 घंटे के दौरान दो और मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर अबतक यहां पर 138 लोगों की जान इस महामारी से जा चुकी है।

लद्दाख के स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा जारी बुलेटिन को उद्धृत करते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस समय केंद्र शासित प्रदेश में 2,027 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें 1926 लेह में और 101 मरीज कारगिल में हैं

उन्होंने बताया कि दोनों मौतें लेह में रविवार को हुई।

अधिकारियों ने बताया कि गत 24 घंटे में आए नए मामलों में 104 लेह के और 16 कारगिल के हैं।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 63 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर अबतक 11,192 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\