देश की खबरें | मानसिक रूप से अशक्त नाबालिग से बलात्कार के लिए व्यक्ति को 12 साल की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने मानसिक रूप से अशक्त 16-वर्षीय लड़की से बलात्कार के दोषी एक व्यक्ति को 12 साल जेल की सजा सुनाई है और कहा कि बच्चों का यौन शोषण ‘‘मानवता और समाज के खिलाफ अपराध’’ है।

नयी दिल्ली, छह मई राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने मानसिक रूप से अशक्त 16-वर्षीय लड़की से बलात्कार के दोषी एक व्यक्ति को 12 साल जेल की सजा सुनाई है और कहा कि बच्चों का यौन शोषण ‘‘मानवता और समाज के खिलाफ अपराध’’ है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील बाला डागर 29-वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ सजा पर बहस सुन रहे थे, जिसे 2018 के मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा-छह (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत बलात्कार के लिए दोषी ठहराया गया था।

अतिरिक्त लोक अभियोजक योगिता कौशिक दहिया ने दलील दी कि दोषी को कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि उसने छह साल की बच्ची के बराबर बुद्धि वाली लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

अदालत ने एक मई के अपने आदेश में कहा, ‘‘बच्चों पर यौन उत्पीड़न के मामले विकृत वासना के उदाहरण हैं, जहां यौन सुख की तलाश में मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा जाता है।’’

फैसले में कहा गया है, ‘‘ऐसे (इस मामले के दोषी जैसे) लोग बच्चों का शोषण करने के लिए यौन उत्पीड़न और यौन शोषण सहित विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। बच्चों का यौन शोषण करके इस तरह का शोषण मानवता और समाज के खिलाफ अपराध है।’’

अदालत ने पीड़िता को 10.5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया, क्योंकि अपराध ने उसके "मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य" को नुकसान पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी