UP: बिजनौर में गुलदार के हमले में 12 वर्षीय मासूम की मौत,
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिता के साथ खेत पर गये 12 वर्षीय बालक की गुलदार के हमले में मौत हो गई.
बिजनौर, सात मार्च : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिता के साथ खेत पर गये 12 वर्षीय बालक की गुलदार के हमले में मौत हो गई. जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार रविवार सुबह थाना अफजलगढ़ के गांव अलियारपुर में नितेश (12) अपने पिता श्याम सिंह के साथ खेत पर गया था. नितेश खेलते हुए गन्ने के खेत में चला गया जहां से गुलदार उसे उठा कर ले गया. नजफगढ़ में तेंदुआ दिखने से घबराए लोग, अलर्ट जारी
श्याम सिंह के शोर मचाने पर एकञ हुए ग्रामीण गुलदार की ओर दौड़े तो गुलदार नितेश को छोड़ कर भाग गया. हालांकि तब तक नितेश की मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने कहा कि क्षेञ में गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं. सीओ सुनिता दहिया और एसडीओ वन विभाग हरि सिंह ने घटना से गुस्साए लोगों को समझाबुझा कर बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Chitrakoot School Video: चित्रकूट में शिक्षा के मंदिर में अजीब मामला, सरकारी स्कूल में छात्राओं से कराई जा रही थी मालिश; प्रधानाध्यापिका निलंबित
Prashant Giri Attacked: मांसाहारी भोजन की फोटो वायरल होने के बाद कानपुर में मंदिर के पुजारी 'गोलू पंडित' पर भीड़ का हमला, पुलिस ने कराया बचाव (Watch Video)
\