देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 14,80 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में बीते 24 घंटों में सीमा सुरक्षा बल के चार जवानों समेत 12 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1480 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 16 सितंबर मिजोरम में बीते 24 घंटों में सीमा सुरक्षा बल के चार जवानों समेत 12 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1480 हो गई है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आइजोल जिले से चार, सेरछिप जिले से पांच, कोलासिब जिले से दो और ममित जिले से एक मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े | राजनीति के कारण कृषि से जुड़े 3 बिलों का विरोध कर रही कांग्रेस: BJP अध्यक्ष जे.पी..

बयान में बताया गया है कि नए मामलों में नमूने लेने के काम में लगे दो स्वास्थ्य कर्मी तथा असम से आए दो ट्रक चालक शामिल हैं।

बयान में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा से लौटे बीएसएफ के चार जवान भी संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Case: बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में CBI कोर्ट 30 SEP को सुनाएगा फैसला, आडवाणी, उमा भारती और मुरली मनोहर जोशी भी हैं आरोपी.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 558 है जबकि कुल 922 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

उसने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर बढ़कर 62.30 प्रतिशत पहुंच गई है।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से मिजोरम में अबतक किसी की मौत नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 54,199 नमूनों की जांच की गई है। 1577 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\