देश की खबरें | राजस्थान में कोविड-19 से 12 और लोगों की मौत, 393 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 12 और लोगों की मौत दर्ज की गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 349 हो गई है।

जयपुर, 21 जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 12 और लोगों की मौत दर्ज की गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 349 हो गई है।

इसके साथ ही 393 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 14,930 हो गयी जिनमें से 2,984 उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | भारत-चीन तनाव: राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी से फिर पूछा सवाल, कहा- सैटेलाइट फोटो में साफ दिख रहा है चीन ने भारत के इस हिस्से में कब्जा किया है.

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में चार,अलवर,भरतपुर,नागौर में दो-दो, अजमेर और दूसरे राज्य के एक-एक मरीज की मौत हुई। इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की कुल संख्या 349 हो गई है। अकेले जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से 149 लोगों ने जान गंवाइ है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर में कुल 30, भरतपुर में 30, कोटा में 19,अजमेर में 14 व नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 23 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना से 63 नई मौतें, मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 2175 हुई: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि रविवार रात साढे़ आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 393 नये मामले सामने आये। इनमें धौलपुर में 112, जयपुर में 60, जोधपुर में 37,पाली में 30, झुंझुनूं 22, भरतपुर और राजसमंद में 16-16,सीकर में 15, सिरोही में 14, अलवर में 12, करौली में 10, बाडमेर में नौ, जालौर में सात, डूंगरपुर में छह, भीलवाड़ा में पांच, अजमेर और उदयपुर में चार-चार, चूरू, नागौर और अन्य राज्य के तीन-तीन, टौंक और झालावाड़ में दो-दो, और जैसलमेर में एक नया मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड