देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में एक निजी बस के खड्ड में गिरने से 12 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस के सोमवार को खड्ड में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिला अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिमला, चार जुलाई हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस के सोमवार को खड्ड में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिला अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सैंज जा रही बस जंगला गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे खड्ड में गिर गई।

शुरुआती खबरों में 16 यात्रियों के मारे जाने की जानकारी दी गई थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए बस हादसे में विद्यार्थियों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने बच्चों व प्रियजनों को खोने वाले शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख प्रकट करते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से कहा,‘‘ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस हादसे की खबर बेहद दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now