राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम! चित्तौड़गढ़ में कार से मिला 12 किलो विस्फोटक, 3 अरेस्ट, ATS की छापेमारी जारी

राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा कस्बे में एक वाहन से 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त किया है तथा इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. इस मामले में जब्त वाहन भी मध्य प्रदेश में पंजीकृत है.

पुलिस (Photo Credits: ANI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) पुलिस ने चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जिले के निंबाहेड़ा कस्बे में एक वाहन से 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त किया है तथा इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. इस मामले में जब्त वाहन भी मध्य प्रदेश में पंजीकृत है. पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते व विशेष कार्यबल (एटीएस-एसओजी) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी. गुरुग्राम के खाली मकान से पुलिस ने दो हथगोले, अन्य विस्फोटक बरामद किए

इसके अनुसार, निंबाहेड़ा सदर पुलिस थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया और इसकी तलाशी ली गयी, जिसमें कुल 12 किलोग्राम विस्फोटक, बैटरी के साथ तीन ऑपरेटिंग घड़ी व तार के साथ तीन कनेक्टर आदि बरामद हुए.

बयान में कहा गया है कि पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा की जा रही है.

बयान के अनुसार, इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अन्य को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से दो व्यक्ति मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं, जिनसे वहां की एटीएस पूछताछ कर रही है.

राजस्थान में गिरफ्तार व दस्तयाब किए गए आरोपियों को जयपुर लाया गया है. आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है और अभी यह भी पता नहीं चला है कि ये किस आतंकी संगठन से जुड़े हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश