जरुरी जानकारी | अप्रैल-जुलाई में 12 कंपनियों ने आईपीओ से 27,000 करोड़ रुपये जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह में 12 कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 27,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। शेष बचे साल के लिए आईपीओ की पाइपलाइन काफी मजबूत है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह में 12 कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 27,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। शेष बचे साल के लिए आईपीओ की पाइपलाइन काफी मजबूत है।

इसके अलावा चार अन्य कंपनियों...देवयानी इंटरनेशनल, विंडलास बायोटेक, कृष्णा डायग्नॉस्टिक्स तथा एक्सारो टाइल्स के आईपीओ चार अगस्त को खुलने जा रहे हैं।

सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट के इक्विटी प्रमुख हेमांग कपासी ने कहा कि शेष साल में करीब 40 आईपीओ आ सकते हैं। इनसे 70,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

साथ ही बड़ी संख्या में खुदरा निवेशकों से जुड़े ब्रांड शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होंगे। इन्वेस्ट 19 के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कुशलेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा, ‘‘पेटीएम, मोबिक्विक, पॉलिसी बाजार, कारट्रेड टेक, दिल्लीवेरी और नायका के आईपीओ की वजह से वित्त वर्ष के दौरान निवेशक व्यस्त रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि शेयर बाजारों में जबर्दस्त तेजी की वजह से कंपनियां आईपीओ मार्ग से धन जुटाने को प्राथमिकता दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनियां ऊंचे मूल्यांकन पर अपनी हिस्सेदारी बेच रही हैं। इस वजह से प्रवर्तक भी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा करा रहे हैं।

आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों अप्रैल-जुलाई के दौरान 12 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 27,052 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अलावा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा प्रायोजित पावर ग्रिड इनविट ने आईपीओ मार्ग से 7,735 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इससे पहले 2020-21 के पूरे वित्त वर्ष में 30 कंपनियों ने आईपीओ से 31,277 करोड़ रुपये जुटाए थे।

वित्त वर्ष 2019-20 में 13 कंपनियों ने आईपीओ से 20,352 करोड़ रुपये जुटाए थे। वहीं 2018-19 में 14 कंपनियों ने आईपीओ से 14,719 करोड़ रुपये जुटाए थे।

वित्त वर्ष 2017-18 में 45 आईपीओ के जरिये कुल 82,109 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास