देश की खबरें | ऐप के जरिए पैसा कमाने का लालच देकर लोगों को ठगने के मामले में चीन की दो महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर पैसा कमाने का लालच देकर लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में चीन की दो महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली पुलिस ने मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर पैसा कमाने का लालच देकर लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में चीन की दो महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी ऐप की शक्ल में लोगों के फोन में मालवेयर डाउनलोड कर दिया करते थे और वे इस तरह से दो महीनों में करीब 40 हजार लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।

पुलिस सूत्रों ने चीन की दो महिला नागरिकों के पास से 25.42 लाख रुपये बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि चीन की नागरिकों की पहचान चाओहोंग डेंग डाओयोंग (27) और वू जिआझी (54) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि 12 बैंक खाते, क्रिप्टो-वॉलेट और पेमेंट गेटवे आईडी को ब्लॉक किया गया है तथा धोखाधड़ी से हासिल किए गए कुल 4.75 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।

उसके मुताबिक, व्हाट्सऐप पर लोगों को संदेश भेजा जाता था कि वे एक लिंक के जरिए ऐप डाउनलोड कर लें। उनसे कहा जाता था कि वे ऐप पर 30 मिनट लगाकर तीन हजार रुपये प्रति दिन तक कमा सकते हैं। फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर इसका प्रचार होता था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये संदेश अंततराष्ट्रीय नंबरों से आ रहे थे तो मालवेयर फॉरेंसिक लैब से यूआरएल और ऐप आदि का परीक्षण करने को कहा गया जिसने इस ऐप को मालवेयर बताया।

उसने बताया कि ठगी के पैसे का मुखौटा कंपनियों और क्रिप्टो वॉलेट के जरिए धनशोधन किया जा रहा है।

साइबर अपराध इकाई के पुलिस उपायुक्त अनीश रॉय ने बताया कि इन मुखौटा कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों की पहचान की गई और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी