देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,852 नये मामले सामने आये, 184 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 11,852 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,541 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 31 अगस्त महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 11,852 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,541 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने बताया कि 184 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 24,583 हो गई।

यह भी पढ़े | प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया दुःख, बताया एक कुशल राजनेता: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने कहा कि इन 184 मौतों में से 143 मौतें पिछले 48 घंटे के दौरान हुईं और 32 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं। इनमें से नौ मौतें पिछले सप्ताह से पहले की अवधि की हैं।

विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि आंकड़ों को अद्यतन करने की प्रक्रिया के तहत इन मौतों की जानकारी आज दी गई।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: मुंबई पुलिस ने शहर में 35,000 कर्मियों को तैनात किया, 5000 से अधिक सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी.

विभाग ने कहा कि सोमवार को 11,158 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 5,73,559 हो गई।

वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,94,056 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज