देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 115 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,749 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 19 दिसंबर केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,749 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में मंगलवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में संक्रमण के 142 नए मामले सामने आए, जिसमें से केरल में ही कोविड-19 के 115 नए मरीज मिले।

राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत की सूचना नहीं है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि नवंबर में भी कोविड-19 के ​​मामलों में वृद्धि हुई थी और उसके बाद उठाए जाने वाले उपायों की रूपरेखा तैयार करने के लिए मंत्री स्तर की बैठकें आयोजित की गईं।

मंत्री ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि संक्रमण के लक्षण दिखाने वाले लोगों की जांच करने और उनके नमूने जीनोमिक अनुक्रमण के लिए भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘जेएन.1’ के पहला मामला सामने आने के बाद केंद्र ने राज्यों से आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड