विदेश की खबरें | अमेरिका में सशस्त्र गतिरोध के बाद 11 लोग हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में दो लोग वे शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पहले गिरफ्तार किया गया था। गतिरोध शुरू होने पर कुछ इलाकों में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में दो लोग वे शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पहले गिरफ्तार किया गया था। गतिरोध शुरू होने पर कुछ इलाकों में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन इनका गतिरोध से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें पहले की स्थिति की वजह से अस्पताल भेजा गया है।

मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस ने कहा कि 11 संदिग्धों को एक घंटे के गतिरोध के बाद हिरासत में ले लिया गया, जिसके कारण अंतरराज्यीय मार्ग 95 को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गतिरोध आज तड़के शुरू हुआ, जब पुलिस ने अंतरराज्यीय राजमार्ग इंटरस्टेट 95 पर दो कारों की गति कम होते और उन्हें सड़क किनारे खड़ी होते देखा। दोनों कारों की लाल बत्ती जल रही थी।

मास स्टेट पुलिस कर्नल क्रिस्टोफर मैसन ने कहा कि सैनिकों जैसी पोशाक पहने आठ से 10 लोग बंदूक और पिस्तौल के साथ थे।

पुलिस ने कहा, ‘‘संदिग्ध लोगों ने अपने हथियार सौंपने और अधिकारियों के आदेश का पालन करने से इनकार करते हुए दावा किया कि वे एक ऐसे समूह से हैं जो कानून को नहीं मानता है।’’

इस गतिरोध के चलते वेकफील्ड में ‘इंटरस्टेट-95’ राजमार्ग के एक हिस्से को बंद करना पड़ा, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू