देश की खबरें | एशियाई जूनियर स्क्वाश के लिए 11 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की 11 सदस्यीय टीम इस्लामाबाद में मंगलवार से शुरू हो रही 31वीं एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेगी।

नयी दिल्ली, 24 जून भारत की 11 सदस्यीय टीम इस्लामाबाद में मंगलवार से शुरू हो रही 31वीं एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेगी।

पांच दिवसीय प्रतियोगिता में नौ खिलाड़ियों को अपने-अपने आयु-समूह वर्ग में शीर्ष-10 में वरीयता दी गई है।

शिवेन अग्रवाल और आद्या बुधिया को क्रमशः लड़कों के अंडर-15 और लड़कियों के अंडर-13 वर्ग में दूसरी वरीयता मिली है।

भारतीय टीम

बालक वर्ग:

अंडर-17: युशा नफीस;  अंडर-15: शिवम अग्रवाल, लोकेश सुब्रमणि; अंडर-13: ध्रुव बोपन्ना।

बालिका वर्ग:

अंडर-19: निरुपमा दुबे , शमीना रियाज; अंडर-17: उन्नति त्रिपाठी; अंडर-15: अनिका दुबे , दिवा शाह; अंडर-13: आद्या बुधिया, गौसिका एम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\