देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1072 नए मामले, 11 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 11 और लोगों की मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 644 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में 1072 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की अब तक की कुल संख्या 38,636 हो गयी है जिनमें से 10,675 रोगी उपचाराधीन हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 28 जुलाई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 11 और लोगों की मौत दर्ज की गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 644 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में 1072 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की अब तक की कुल संख्या 38,636 हो गयी है जिनमें से 10,675 रोगी उपचाराधीन हैं।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पाली में तीन, भरतपुर—जोधपुर में दो दो, जयपुर—कोटा—उदयपुर और अन्य राज्यों से एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 644 हो गई है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 183 हो गयी है जबकि जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 38, बीकानेर में 34, कोटा में 33, पाली में 27, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य राज्यों के 35 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | सीएम अशोक गहलोत के भाई को ED का नोटिस, 24 घंटे में अन्दर पेश होने को कहा: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात साढे़ आठ बजे तक 1072 नए मामले आए जिनमें अलवर में 200, जोधपुर में 134, अजमेर में 98, जयपुर में 83,बीकानेर में 80, बाड़मेर में 56, भीलवाड़ा में 54, नागौर में 47, चूरू में 36, भरतपुर में 33, उदयपुर में 29, गंगानगर में 28, जालौर में 24, धौलपुर में 22, सीकर में 20, करौली में 19, कोटा—पाली में 15—15, झुंझुनूं में 13, बांसवाड़ा में 11, बूंदी में 9, डूंगरपुर में 8, जैसलमेर—प्रतापगढ़ में 7—7, बांरा में 5, झालावाड़—राजसमंद में 4—4, टोंक—दौसा में 3—3, चित्तौड़गढ़ और अन्य राज्यों से दो-दो तथा सवाईमाधोपुर में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट