देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,046 नए मामले, 15 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,046 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,55,276 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 14 अक्टूबर मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,046 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,55,276 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 15 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,686 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Unlock 5: दिल्ली में कल से खुल जाएंगे सिनेमा हॉल, सरकार द्वारा जारी इन नियमों का करना होगा पालन.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर व भोपाल में तीन-तीन, जबलपुर में दो, धार, रतलाम, सतना, दमोह, खंडवा, सिंगरौली एवं आगर-मालवा में में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 646 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 433, उज्जैन में 97, सागर में 116, जबलपुर में 186 एवं ग्वालियर में 147 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | एसपी नेता मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 152 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 191, ग्वालियर में 50 एवं जबलपुर में 70 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,55,276 संक्रमितों में से अब तक 1,38,158 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 14,432 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 1,260 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले