देश की खबरें | दिल्ली में 1,041 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को और 1,041 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार प्लाज्मा मुफ्त दे रही है और लोगों को उसे खरीदने या बेचने की जरूरत नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली में बृहस्पतिवार को और 1,041 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार प्लाज्मा मुफ्त दे रही है और लोगों को उसे खरीदने या बेचने की जरूरत नहीं है।

बृहस्पतिवार को यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,27,364 हो गई है। इसके अलावा मृतकों की तादाद 3,745 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | जामिया ने जीती आईआईटी बॉम्बे की 'यंत्रा रोबोटिक्स प्रतियोगिता' : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम लोगों को प्लाज्मा मुफ्त दे रहे हैं। हमारे पास आईएलबीएस अस्पताल में स्टॉक के तौर पर 500 से अधिक प्लाज्मा सैंपल हैं। यदि सरकार प्लाज्मा मुफ्त दे रही है तो उसे खरीदने या बेचने की जरूरत क्या है? लोगों को प्लाज्मा खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी प्लाज्मा रक्त समूह उपलब्ध हैं।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा था कि यदि यह पाया जाता है कि किसी कोविड-19 मरीज को प्लाज्मा दान की प्रक्रिया के दौरान पैसे का लेन-देन हुआ है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: विश्वभर में COVID-19 के मामले 1.53 करोड़ के पार, अब तक 6.30 लाख से अधिक लोगों की मौत.

सोमवार को नये मामलों की संख्या गिरकर 954 रह गई थी, जो उसके अगले दिन बढ़कर 1,349 हो गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बृहस्पतिवार के एक बुलेटिन के अनुसार राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26 रोगियों की मौत हुई है।

दिल्ली में 11 से 19 जुलाई के दरम्यान रोजाना संक्रमण के 1000 से 2000 के बीच नये मामले सामने आए हैं। 19 जुलाई को 1,211 नये मामले सामने आए हैं।

राजधानी में बृहस्पतिवार को उपचार करा रहे रोगियों की संख्या 14,554 रह गई, जो बुधवार को 14,594 थी।

यहां 23 जून को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,947 नये मामले सामने आये थे।

बृहस्पतिवार के बुलेटिन के अनुसार यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,745 हो गयी जबकि कुल मामले 1,27,364 तक पहुंच गये। शहर में 1,09,065 स्वस्थ हुए हैं या अन्यत्र चले गये हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 8,89,597 परीक्षण हुए हैं।

बुलेटिन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों के संबंध में विभिन्न इंतजामों को लेकर केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान